उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान कम दवाब का क्षेत्र बन सकता है। अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है।
आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान दिल्ली का पालम हवाई अड्डा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले पांच वर्ष का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो पिछले आठ वर्षो का रिकार्ड है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.3, आगरा का 46.7, कानपुर का 45.8, वाराणसी का 43.2, और लखनऊ का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घटों के दौरान भोपाल में अधिकतम तापमान 42.6, इंदौर में 42.4, ग्वालियर में 46.2 और जबलपुर में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान सीधी, सतना और खजुराहो में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नही है।
बिहार में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में आंधी की आशंका व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मुजफ्फरपुर का 40़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में 12 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications