ममता की सफाई की भाजपा ने की निंदा
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा, "यह एक अनुशासनहीनता का कृत्य है। इससे यह भी साबित होता है कि प्रधानमंत्री का अपने मंत्रियों के ऊपर कोई नियंत्रण नहीं है और मंत्रियों की अनुशासनहीनता चिंता का विषय है।"
उन्होंने कहा, "समस्या मुख्यरूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और कांग्रेस के बीच का है।"
विपक्ष ने रेल मंत्री की निंदा करते हुए कहा था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में दो लोग मारे गए और आठ घायल हुए जबकि ममता बनर्जी दिल्ली में मौजूद नहीं थी। इसके जवाब में ममता ने कहा था, "दिल्ली मेरा घर नहीं है। जब संसद का सत्र नहीं चल रहा है तो मुझे दिल्ली में रहने की जरूरत नहीं है? कोलकाता गृह नगर है। दुर्घटना और मेरी अनुपस्थिति को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications