उड़ीसा में नक्सली बंद से परिवहन व्यवस्था बाधित
नक्सलियों के बंद के कारण राज्य परिवहन के साथ-साथ निजी कंपनियों ने भी बस सेवा रोक दी है। राज्य के दक्षिणी जिलों गजपति, मलकानगिरी और रायगड़ा में बंद का व्यापक असर देखा गया।
व्यापारिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठानों पर बंद का असर नहीं पड़ा है। राज्य में किसी अप्रिय घटना की भी खबर नहीं है। बंद की वजह से पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने केंद्र की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications