सिंगरौली की आईबीपी फैक्टरी में आग लगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईबीपी फैक्टरी के एक हिस्से में रखी अमोनियम नाइट्रेट की खाली बोरियों में अचानक आग लग गई। इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
स्थानीय थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया है कि आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications