चीनी हस्ती को 14 साल की सजा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स फुटकर विक्रेता कंपनी गोम के पूर्व अध्यक्ष हुआंग को बीजिंग की एक अदालत ने मंगलवार सुबह अवैध व्यापारिक लेनदेन और रिश्वतखोरी के आरोप में 14 साल की सजा सुनाई।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 41 वर्षीय इस चीनी व्यवसायी को सबसे अमीर आदमी के रूप में वर्ष 2004, 2005 और 2008 में सूचीबद्व किया गया था। वह नवंबर 2008 से बीजिंग पुलिस की हिरासत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications