भारत के साथ बराबरी के आधार पर बातचीत होगी : पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति को संबोधित करते हुए कहा, "हम भारत के साथ कश्मीर, पानी और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक बातचीत के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं स्वीकार करेंगे। संवाद प्रक्रिया हर हाल में बराबरी के आधार पर आयोजित किया जाना चाहिए।"
कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित कोई शर्त भी नहीं स्वीकार करेगा। भारत सईद को मुंबई हमले का मुख्य सरगना बताता है।
कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे सहित सभी लंबित मुद्दों को निपटाने के लिए हमेशा भारत के साथ उद्देश्यपरक संवाद चाहता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications