हवाई सहयोग पर फैसला सरकार को करना है : कांग्रेस
पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह परिस्थिति के अनुसार फैसला करे।"
एक अन्य पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि किसी अभियान और सामरिक मामलों में निर्णय लेना पार्टी का काम नहीं है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब गृह मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए उस साक्षात्कार पर सवाल उठाए जाने लगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हवाई मदद की मांग की है और उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार को समझाने की कोशिश की है।
तिवारी ने इस बात से इंकार किया कि सरकार और पार्टी में नक्सलियों से लड़ाई के मुद्दे पर कोई मतभेद है। तिवारी से जब पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नक्सली आतंकी नहीं, बल्कि भ्रमित विचारक हैं, तो तिवारी ने कहा कि हर नेता के अपने निजी विचार हो सकते हैं लेकिन पार्टी की नीति वही है, जिसे गृह मंत्री क्रियान्वित कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications