चीन में 'बिजली टैक्सी' सेवा की शुरुआत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शेनझेन बस समूह (एसबीजी) के अध्यक्ष हू जियनपिंग के हवाले से बताया है कि शेनझेन शहर में सोमवार को 40 बिजली चालित टैक्सियों को उतारा गया है। इस तरह दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत का शेनझेन शहर देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की सुविधा है।
बिजली चालित टैक्सियों की निर्माता कंपनी बीवाईडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वांग शूआंफू ने बताया,"पर्यावरण प्रौद्योगिकी से तैयार पांच सीटों वाली 'कार ई6' से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला कुछ भी वैसा उत्सर्जित नहीं होता है।" इस गाड़ी की सर्वाधिक गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications