हवाई ताकत का इस्तेमाल बहस का मुद्दा नहीं : येचुरी
माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य येचुरी ने कहा, "ये सार्वजनिक बहस के मामले नहीं हैं। सरकार के पास संविधान की हिफाजत करने का अधिकार है और जो लोग सत्ता में हैं, उन्होंने इस बात की शपथ ली है।" येचुरी ने यह बात संवाददाताओं से उस समय कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नक्सलियों के खिलाफ हवाई ताकत के इस्तेमाल का समर्थन करती है।
येचुरी ने कहा, "संविधान जीवन और आजादी के अधिकार की गारंटी देता है। इसलिए सरकार को इस बारे में सोचना है और आवश्यक कदम उठाना है।" येचुरी ने यह बात ऐसे समय में कही, जब कुछ घंटे पहले गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि सरकार नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हवाई चौकसी की जरूरत का परीक्षण करने पर विाचार कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications