तेल रिसाव मामले ने ओबामा की चिंता बढ़ाई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव का प्रभाव अमेरिका की राजनीति में भी देखा जा रहा है। तेल शोधन से जुड़े कई संघीय अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।
तेल रिसाव मामले पर गृह मामलों के सुरक्षा मंत्री जेनेट नेपोलिटेनो सीनेट में बयान दिया लेकिन सीनेट सदस्य उनके बयान से संतुष्ट नहीं हुए।
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने एक प्रशासनिक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि ओबामा इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि ओबामा ने कहा था कि उनका प्रशासन तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक कि रिसाव के स्रोत को रोक नहीं लिया जाता और लोग अपने रोजमर्रा की जिंदगी की ओर लौट नहीं जाते।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस तेल कुएं से यह रिसाव हुआ है, उसका संचालन करने वाली तेल कंपनी बीपी नुकसान का खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा था कि रिसाव के लिए बीपी जिम्मेदार है। वही सारे भुगतान करेगी।
समुद्र में स्थित तेल कुएं में गत 20 अप्रैल को हुए विस्फोट के बाद मेक्सिको की खाड़ी में तेल का रिसाव लगातार फैल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications