बिहार में आंधी की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मुजफ्फरपुर का 40़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में 12 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications