उत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री पार
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.3, आगरा का 46.7, कानपुर का 45.8, वाराणसी का 43.2, और लखनऊ का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications