जेटली की टिप्पणी से आहत चिदंबरम
चिदंबरम, जेटली के उस बयान से बौखलाए हुए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि गृह मंत्री, सुरक्षा पर कैबिनेट समिति द्वारा नक्सली समस्या से निपटने के लिए दिए गए सीमित अधिकार का रोना रो रहे हैं। लेकिन चिदंबरम ने यह स्पष्ट किया कि वह सीमित अधिकार की बात इस संदर्भ में कर रहे थे, कि नक्सलियों से निपटने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
चिदंबरम ने कहा, "मैं मानता हूं कि जेटली ने मुझे एक घायल योद्धा कहा है। इस तरह के शब्दों का चयन दुर्भाग्यपूर्ण है।"
चिदंबरम ने नक्सलियों के हमले का शिकार हुए लोगों का जिक्र करते हुए कहा, "घायल योद्धा छत्तीसगढ़ में नागरिकों और जवानों के बीच हैं।"
चिदंबरम ने कहा कि वह सीमित अधिकार की बात उस संदर्भ में कर रहे थे कि नक्सली समस्या से निपटने की प्रमुख जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है और केंद्र सरकार केवल मुख्यमंत्रियों द्वारा मांगी गई सभी मदद मुहैया कराने के लिए है।
चिदंबरम ने कहा, "यदि आप इस शब्द को लेकर बहस करते हैं तो आप यह कह सकते हैं कि मुख्यमंत्रियों के पास असीमित अधिकार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications