नक्सलियों के खिलाफ वायु सेना का इस्तेमाल उचित नहीं : दिग्विजय
मिर्जापुर जिले के अहरौरा कस्बे में दिग्विजय सिंह ने संवाददातओं से बातचीत में कहा कि उनका मानना है कि प्रभावित इलाकों के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ वायु सेना का इस्तेमाल सही नहीं होगा। क्योंकि हमले के दौरान उन इलाकों में कौन नक्सली है और कौन जनजाति यह तक कर पान मुश्किल होगा।
दिग्विजय सिंह का यह बयान उस समय आया है कि जब केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने नक्सलियों के खिलाफ हवाई अभियान की वकालत की है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में पर्याप्त अर्ध सैनिक बल भेजे हैं लेकिन इस सबके बावजूद राज्य सरकार नक्सली हमलों से निपटने में पूरी तरह से असफल रही है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नक्सलियों की मांगों पर गौर करने के बाद ही सरकार को उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने का निर्णय लेना चाहिए।
सिंह ने कहा कि सरकार को संविधान के तहत ऐसी रणनीति बनानी चाहिए जिससे कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications