मप्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी (लीड-1)

आयोग के सदस्य के. के. गर्ग ने संवाददाता सम्मेलन में नई दरों का खुलासा करते हुए मंगलवार को बताया कि घरेलू बिजली में 12.10, गैर घरेलू में 8.71, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाइट में 12.40, औद्योगिक क्षेत्र में 8.63 और कृषि क्षेत्र में 10.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह कुल बिजली दर में 10.70 प्रतिशत की बढोतरी की गई है।

नई दरों के मुताबिक 50 यूनिट तक घरेलू बिजली दर 2़ 90 रुपये से बढ़ाकर 3़ 15 रुपये, 51 से 100 यूनिट तक 3़ 30 रुपये से बढ़ाकर 3.60 रुपये, 101-200 यूनिट तक 3़ 90 रुपये से बढ़ाकर 4़ 35 रुपये और 200 यूनिट से अधिक की खपत पर दर 4़ 00 रुपये से बढ़ाकर 4़ 50 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह कृषि कार्य के लिए दी जाने वाली बिजली की दरों में भी इजाफा किया गया है। प्रथम 300 यूनिट तक 2़ 50 रुपये के स्थान पर 2़ 80 रुपये प्रति यूनिट, 300 यूनिट से अधिक पर 3़ 00 रुपये के स्थान पर 3़ 30 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। वहीं अस्थाई संयोजन पर 3़ 50 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 3़ 80 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा आयोग ने रेलवे, कोयला खदानों, सिंचाई परियोजनाओं आदि के लिए दी जाने वाली बिजली दरों में भी इजाफा करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश में वर्तमान में 82 लाख 64707 घरेलू उपभोक्ता हैं, जबकि 675979 गैर घरेलू उपभोक्ता हैं। कृषि उपभोक्ताओं की संख्या 13 लाख 72 हजार 484 है।

आयोग के मुताबिक संभागीय मुख्यालय में 22 घंटे, जिला मुख्यालयों में 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों में 14 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यह व्यवस्था पिछले वर्ष भी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+