बसपा को हराएंगे, राज्य में विकास लाएंगे : राहुल (लीड-1)
यहां नक्सल प्रभावित अहरौरा कस्बे में कांग्रेस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने संसद में पिछले दिनों कटौती प्रस्ताव पर बसपा के साथ अंदरूनी समझ्झौते के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बसपा से कोई समझ्झौता नहीं होगा।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये भेजते हैं लेकिन वह पैसा विकास कार्यो में नहीं लगता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उनको इन चीजों को बदलना है, प्रदेश को बदलना है।
राहुल ने कहा, "मैं यहां पर आप सबके सामने साफ कर देना चाहता हूं कि भविष्य में बसपा के साथ कोई समझ्झौता नहीं होगा। हम बसपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और राज्य में विकास लाएंगे। उत्तर प्रदेश के विकास के साथ अब कोई समझौता नहीं होने वाला है।"
उन्होंने कहा, "हमें पता है कि आप लोग अगले चुनाव में बसपा को हराने वाले हैं लेकिन सवाल सिर्फ बसपा को हराने का नहीं है। इससे भी बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश के भविष्य का है। उत्तर प्रदेश के भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा।"
मायावती पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि बसपा सरकार दलितों की सरकार होने की बात कहती है लेकिन जब वह (राहुल) उत्तर प्रदेश में दलितों से राज्य सरकार के बारे में पूछते हैं तो वह कहते हैं कि कौन सी सरकार? यहां पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती के शासनकाल में दलितों का बुरा हाल है।
राहुल की जनसभा से थोड़ी देर पहले एक जनजाती तीर-कमान लेकर वहां पहुंचा था जिसे पुलिस ने संदिग्ध मानकर पकड़ लिया था। बाद में पता चला कि वह राहुल को तीर-कमान भेंट करने आया था।
सभा में पहुंचने के बाद राहुल ने जनजाती को मंच पर बुलाया और उसके हाथों से तीर-कमान ग्रहण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications