दिल्ली में 3 लुटेरे धरे गए
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "गिरोह के तीन सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। ये लोग रात में लूटपाट करते थे और मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे।"
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान नवीन (23), पवन (19) और सूरज राठौर (18) के रूप में हुई है।
तीनों चोरी का मोबाइल प्रयोग कर रहे थे। इसी मोबाइल के माध्यम से पुलिस को इनकी गतिविधि का पता चला और ये लोग पकड़े गए।
पुलिस के अनुसार 10 मई को नेहरू विहार में हुई लूटपाट के मामले में इन तीनों को निरुद्ध किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications