उत्तर में आंधी और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना (राउंडअप)

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 48 घंटों के भीतर भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार अंडमान एवं नीकोबार द्वीप समूह और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई जबकि जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई।

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है।

आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश का सबसे गर्म स्थान दिल्ली का पालम हवाई अड्डा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले पांच वर्ष का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो पिछले आठ वर्षो का रिकार्ड है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.3, आगरा का 46.7, कानपुर का 45.8, वाराणसी का 43.2, और लखनऊ का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घटों के दौरान भोपाल में अधिकतम तापमान 42.6, इंदौर में 42.4, ग्वालियर में 46.2 और जबलपुर में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान सीधी, सतना और खजुराहो में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नही है।

बिहार में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में आंधी की आशंका व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मुजफ्फरपुर का 40़ 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में 12 से 15 जून के बीच मानसून आने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+