हरियाणा में 5 पुलिसकर्मियों सहित 11 को सजा
सजा पाने वाले पुलिसकर्मियों में एक उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भी शामिल है। कुरुक्षेत्र राजधानी चण्डीगढ़ से 110 किलोमीटर दूर है।
अदालत ने माना कि 13 साल पहले गांव के कुछ युवकों ने एक गूंगी और बहरी लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया।
अदालत ने माना कि पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बजाय पीड़िता के परिवार वालों को ही परेशान करना शुरू कर दिया।
अदालत ने कहा कि युवकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप साबित हो गए हैं।
पीड़िता के परिवार वालों ने उस वक्त पुलिस थाने के निरीक्षक के पास शिकायत की थी। वही निरीक्षक इस वक्त डीएसपी हैं।
अदालत ने इस मामले में सभी 11 अभियुक्तों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्मान भी लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications