टीटागढ़ वैगन का मुनाफा 150 फीसदी बढ़ा
कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। वैगन निर्माता टीटागढ़ वैगन का शुद्ध मुनाफा 2009-10 की जनवरी-मार्च तिमाही में 150 फीसदी बढ़कर पिछले साली की इसी अवधि के 10.35 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 25.94 करोड़ रुपये हो गया है।
इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 2008-09 की इसी अवधि की बिक्री 131.36 करोड़ रुपये से बढ़कर 181.01 करोड़ रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications