मेट्रो स्टेशन के पास महिला मृत मिली
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक शव किसी भिखारी का लग रहा है। शव को रामकृष्ण मार्ग से बरामद किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"महिला की पहचान के लिए जांच की जा रही है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया,"महिला की मौत झुलसाने वाली गर्मी की वजह से हुई होगी। शरीर पर कहीं भी कोई कटे-फटे के निशान नहीं हैं।" शव को मुर्दा घर भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications