संवेदनशील वस्तुओं का आयात 39 फीसदी बढ़ा
उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2008 से लेकर फरवरी 2009 के दौरान 43,208.84 करोड़ रुपये (9.5 अरब डॉलर) के संवेदनशील वस्तुओं का आयात हुआ था।
इस दौरान ऑटोमोबाइल, कपास, सिल्क, शराब, मार्बल और ग्रेनाइट का आयात घटा है जबकि खाद्य तेल, दालों, फलों, सब्जियों, रबर, मसालों, दूध, दुग्ध उत्पादों, चाय, कॉफी और खाद्यान्न के आयात में वृद्धि हुई है।
अप्रैल 2008 से फरवरी 2009 के बीच देश में खाद्य तेलों का आयात 14,530.72 करोड़ रुपये (3.2 अरब डॉलर) था। अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच इसमें 65.3 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 24,025.63 करोड़ रुपये (5.3 अरब डॉलर) तक पहुंच गया।
अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच संवेदनशील वस्तुओं सहित सभी कमोडिटीज के कुल आयात में हालांकि 8.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान इन पदार्थो का आयात 1,180,124 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,289,412 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2009-10 के पहले 11 महीनों के दौरान कुल आयातों में संवेदनशील वस्तुओं के आयात की हिस्सेदारी 3.4 फीसदी से बढ़कर 5.1 फीसदी हो गई।
इंडोनेशिया, चीन, ब्राजील, म्यांमार, मलेशिया, कोरिया, अमेरिका, जापान, कनाडा, अर्जेटीना, यूक्रेन, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया और चेक गणराज्य से देश में होने वाले संवेदनशील वस्तुओं के आयात में इजाफा हुआ जबकि जर्मनी और तंजानिया से होने वाले आयात में गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications