त्रिपुरा में शुरू होगा टैगोर संग्रहालय

टैगोर की 150वीं जयंती के सालभर चलने वाले समारोहों के तहत ही इस स्मारक केंद्र की स्थापना की जाएगी। पुष्पवंत पैलेस वर्तमान में अगरतला राज भवन में है। वर्ष 1917 में तत्कालीन शासक महाराजा बीरेंद्र किशोर देब माणिक्य ने इसे बनवाया था। माणिक्य ने 1909-1923 तक शासन किया था।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने सोमवार को यहां टैगोर के सम्मान में संग्रहालय व शोध केंद्र की स्थापना किए जाने की घोषणा की।

टैगोर के त्रिपुरा की पूर्व रियासत से नजदीकी संबंध थे। इन्हीं नजदीकी संबंधों के चलते उन्होंने 1899 और 1926 के बीच त्रिपुरा की सात यात्राएं कीं।

अगरतला में 27.5 करोड़ रुपये की लागत से एक 1,800 सीटों वाले टैगोर मेमोरियल सेंटर की स्थापना भी होगी, जिसके केंद्र में टैगोर की एक बड़ी सी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पश्चिमी त्रिपुरा के विशालगढ़ में निर्माणरत शासकीय डिग्री कॉलेज का नामकरण टैगोर के नाम पर रखा जाएगा।

वर्तमान राजभवन को शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित कैपीटल कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। पिछले साल सचिवालय- त्रिपुरा प्रशासन के मुख्यालय को वहां स्थानांतरित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+