निजी क्षेत्र समेकित शिक्षा में भूमिका निभाए : सिब्बल

सिब्बल ने गरीब तबके को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु एक नया तरीका सुझाया।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के परिसरों को निजी क्षेत्र को सांयकालीन शिक्षा के लिए दिया जा सकता है और छात्रों में 50 प्रतिशत बच्चे गरीब तबके से हों।

सिब्बल ने सोमवार को 38वें श्रीराम स्मारक व्याख्यान में कहा कि निगम और सरकार के स्कूलों को छुट्टी के बाद व्यावसायिक कक्षाओं के लिए दिया जा सकता है। इसमें वे कौशल विकास संबंधी या सायंकालीन कक्षाएं चला सकते हैं।

सिब्बल ने कहा कि इनमें 50 प्रतिशत छात्र गरीब तबके से लेने पर सरकार उनका खर्च उठा सकती है। "शेष 50 प्रतिशत से आप शुल्क लीजिए।"

उन्होंने कहा कि दोपहर बाद खाली हो जाने वाले अन्य सरकारी कार्यालयों और भवनों का उपयोग भी इस कार्य के लिए हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+