वेनेजुएला सोने का उत्पादन दोगुना करेगा
वेनेजुएला के आधारभूत उद्योग एवं खनन मंत्री जोस खान ने कहा कि सरकार ने वार्षिक सोना उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाकर दोगुने से ज्यादा कर दिया है।
चीनी अधिकारियों को राजधानी का खनिज प्रशोधन संयंत्र दिखाते समय खान ने पत्रकारों से कहा कि 2012 तक वार्षिक स्वर्ण उत्पादन तीन गुना करके 15 टन तक किया जाएगा।
वेनेजुएला के पास इस समय 360.7 टन सोने का भंडार मौजूद है।
चीनी शिष्टमंडल दक्षिणी वेनेजुएला में लोहा, बाक्साइड और सोने की खदानों में खनन के लिए संयुक्त उपक्रम लगाने की संभावना पर विचार के लिए आया है।
रविवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने कहा था कि काराकश और बीजिंग मिलकर वेनेजुएला के आधारभूत उद्योगों खासकर लोहा और एल्यूमिनियम का उत्पादन बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications