कनाडाई सिख की गोली मारकर हत्या
स्थानीय मीडिया के मुताबिक 32 वर्षीय चमिंदर सिंह गिल की रविवार को हत्या कर दी गई। हत्या का कारण उसके आपराधिक संपर्क बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वे गिल के व्यापारिक संबंधों की जांच कर रहे हैं।
गिल अपने 7 लाख 54 हजार डॉलर की कीमत के सात बेडरूम वाले आलीशान मकान में पत्नी जसवीर के साथ रहता था।
गिल एक ब्लूबेरी फार्म में पार्टनर था और उसका अपना व्यवसाय था।
भारत-कनाडाई ड्रग माफिया के बीच हिंसा की घटनाओं में पिछले एक साल में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की सरकार ने एक गैंग टास्क फोर्स का भी गठन किया है लेकिन अब इनमें से अब तक किसी भी हत्या के मामले को सुलझाने में वह सफल नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications