चिदंबरम ने नक्सलियों से लड़ाई में हवाई निगरानी का समर्थन किया
चिदंबरम ने समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन पर कहा, "हवाई निगरानी का प्रावधान होना चाहिए।"
उन्होंने संकेत दिया कि सरकार नक्सल विरोधी रणनीति की समीक्षा करेगी और जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ हेलीकॉप्टर के उपयोग की व्यवहार्यता का परीक्षण करेगी।
केंद्र सरकार अभी सुरक्षाकर्मियों के परिवहन और नक्सली हिंसा में घायल लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करती है।
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "नक्सलियों के खिलाफ हवाई निगरानी और लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के उपयोग की व्यवहार्यता का परीक्षण किए जाने की संभावना है।"
सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार कई राज्यों की नक्सलियों के खिलाफ सेना और वायु सेना के उपयोग की मांग के पक्ष में नहीं है क्योंकि इससे भारी पैमाने पर नागरिकों की मौतें होने का खतरा है।
गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि बहरहाल अब सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टरों से निगरानी और सुरक्षाकर्मियों को हेलीकॉप्टरों से गोलीबारी करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications