मायापुरी का फिर सर्वेक्षण किया जाएगा : ग्रीनपीस
ग्रीनपीस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "पिछले कुछ दिनों से परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और नरोरा परमाणु विद्युत केंद्र का एक दल मायापुरी में हुए विकिरण के स्तर को दूर करने में जुटा हुआ है।"
बयान में कहा गया है, "विकिरण स्तर को सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया में विस्तृत हैंडलिंग, परीक्षण और पुन:परीक्षण शामिल हैं। हम मायापुरी कबाड़ बाजार इलाके की बुधवार को एक बार फिर जांच करेंगे और उसके बाद आगे की योजना के बारे में चर्चा करेंगे।"
ज्ञात हो कि शुक्रवार को ग्रीनपीस ने अपनी जांच में पाया था कि यह इलाका मनुष्य के लिए सुरक्षित नहीं है।
ग्रीनपीस के इस खुलासे के बाद एईआरबी और बीएआरसी के विशेषज्ञों के एक दल ने मायापुरी का दौरा किया था। जबकि इसके पहले एईआरबी इस इलाके को सुरक्षित घोषित कर चुका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications