यमन में 6 सोमालियाई लुटेरों को मौत की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इन लुटेरों को यमन के दो तेल टैंकरों पर हमले का दोषी पाया गया था। उस हमले में यमन के दो सैनिकों की मौत हो गई थी।
26 अप्रैल की इस घटना में लुटेरों ने यमन के तटवर्ती शहर नाशटून के पास दो मालवाहक जहाजों को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया था। हमले के वक्त जहाज से माल उतारे जा चुके थे।
यमन की नौसेना ने बचाव कार्य के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत उसकी लुटेरों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो सैनिक मारे गए थे जबकि तीसरा अब तक लापता है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications