पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) जुल्फिकार हसन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दुकानें और बाजार बंद रहे।"
उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों जिलों में जंगली इलाकों से लगे राष्ट्रीय और राज्यों के राजमार्गो पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मन ने आईएएनएस से कहा कि बेलपहाड़ी, बिनपुर और लालगढ़ पुलिस थानों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
उन्होंने बताया, "सड़कों पर वाहन व लोग बहुत कम नजर आए और दुकानें व बाजार भी बंद रहे।"
झारग्राम के आस-पास बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। वहीं, बांकुरा के रानीबांध, सिमलापाल और सारेंगा जैसे पुलिस थानों में बंद का मिलाजुला असर रहा।
बांकुरा के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने आईएएनएस से कहा, "कहीं से शांति भंग की कोई सूचना नहीं है।"
पुरुलिया के कुछ हिस्सों में बंद का व्यापक असर दिखाई दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications