प्रसंस्कृत मांस से बढ़ता है ह्रदय रोग, मधुमेह का खतरा
प्रसंस्कृति मांस वह होता है जिसे धुएं, नमक या रासायनिक परिरक्षकों की मदद से संरक्षित किया जाता है। इसके सेवन से दिल की बीमारी का खतरा 42 प्रतिशत तक बढ़ जाता है जबकि टाइप 2 प्रकार के मधुमेह का खतरा 19 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
इसके विपरीत शोधकर्ताओं ने अप्रसंस्कृत लाल मांस खाने वालों में दिल की बीमारी या मधुमेह का खतरा बढ़ते हुए नहीं देखा।
अध्ययनकर्ता रीनाटा मीका का कहना है, "यद्यपि अधिकांश आहार संबंधी निर्देशों में मांस की मात्रा कम करने के लिए कहा जाता है लेकिन पूर्व में हुए अध्ययनों में मांस खाने और दिल की बीमारियों व मधुमेह के बीच मिला-जुला संबंध पाया गया है।"
'हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ' (एचएसपीएच) के शोधकर्ता मीका का कहना है, "पहले के ज्यादातर अध्ययनों में अप्रसंस्कृत लाल मांस और प्रसंस्कृत मांस का स्वास्थ्य पर अलग-अलग प्रभाव नहीं देखा गया था।"
शोधकर्ताओं ने पूर्व में हुए करीब 1,600 अध्ययनों की समीक्षा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications