घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ नए उपकरण खरीदेगी

जम्मू, 18 मई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की सीमा में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को रोकने के लिए घुसपैठ की सूचना देने वाले उपकरणों की खरीद करेगी।

बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ युद्ध निगरानी राडार की खरीद करेगी। यह राडार सीमा पर किसी भी तरह की हलचल होने पर सूचना देता है।

सूत्रों के मुताबिक इन राडारों का आयात किया जाएगा लेकिन अभी यह तय नहीं है कि किस देश से इनका आयात होगा।

पिछले दो महीने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करीब एक दर्जन बार घुसपैठ का प्रयास किया गया है, जिनमें सीमा पार पाकिस्तानी रेजरों ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल बीएसएफ के पास 1500 से ज्यादा हस्तचालित थर्मल इमेजिंग उपकरण हैं, जो हर तरह के मौसम में आतंकियों की गतिविधियों को रोकने सुरक्षा बलों द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

गौरतलब है कि सीमा पर हर दिशा से आतंकियों की घुसपैठ की लगातार कोशिशों के चलते सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ा सिरदर्द साबित हो रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+