उप्र में मिट्टी का ढेर धंसने से 5 मरे
पुलिस के अनुसार मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ककर्ला गांव में मंगलवार को कुछ महिलाएं और लड़कियां पुताई के लिए तालाब से मिट्टी निकाल रही थीं, तभी मिट्टी का ढेर धंस गया।
करहल थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में तीन लड़कियां (12 से 16 साल उम्र के बीच) और दो महिलाएं (40 वर्ष) शामिल हैं।
प्रकाश ने कहा कि मिट्टी के ढेर में दबी एक महिला को बाहर निकाल लिया गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications