मां के मौखिक स्वास्थ्य जुड़ा है बच्चे का स्वास्थ्य
अध्ययनकर्ता टेग्विन ब्रिकहाउस का कहना है, "आदर्श रूप में किसी भी परिवार के लिए मुंह के स्वास्थ्य की शिक्षा माता-पिता की शिक्षा से शुरू होगी और जब तक बच्चा 12 से 18 महीने का हो तब तक दांतों के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए।"
वर्जीनिया कॉमनवेल्थ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ब्रिकहाउस कहती हैं, "ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि मां के मुंह के स्वास्थ्य का नवजात के भविष्य के मौखिक स्वास्थ्य और उनके पूरे स्वास्थ्य पर ही प्रभाव पड़ता है।"
उन्होंने कहा, "वास्तव में कुछ अध्ययनों में दांतों से संबंधित रोगों और समय पूर्व हुए बच्चे के जन्म में संबंध बताया गया है। इसलिए गर्भवती महिलाओं में मुंह के स्वास्थ्य की पूरी जांच होना चाहिए।"
माता-पिता में मुंह के स्वास्थ्य के प्रति एक समझ बनने के बाद बच्चों में दांतों से संबंधित बीमारियों को दूर कर उनमें जीवनभर अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी आदतें विकसित की जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications