बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 40 अंक ऊपर (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 40.20 अंकों (0.24 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,875.76 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,000.34 के ऊपरी और 16,744.13 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 6.30 अंकों (0.12 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,066.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,105.20 के ऊपरी और 5,024.25 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 29.33 अंकों (0.42 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,956.71 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 62.38 अंकों (0.71 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,812.50 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) के शेयर मूल्य में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। सीजी के शेयर मूल्य में 1.62 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 1.50 प्रतिशत और एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, रियल्टी और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। धातु के शेयर मूल्य में 1.91 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 0.55 प्रतिशत और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1641 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई,1181 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications