जबलपुर आयुध कारखाना में विस्फोट, 2 घायल
पुलिस के अनुसार कारखाने में डिटोनेटर में बारूद भरते वक्त विस्फोट हुआ, जिसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को खमरिया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
खमरिया थाना के प्रभारी के.एस.ठाकुर ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को फिलिंग सेक्शन में डिटोनेटर में बारूद भरा जा रहा था, तभी धमाका हो गया। विस्फोट में राम दयाल गुप्ता और छिदामी लाल घायल हो गए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications