भाजपा, झामुमो झारखण्ड में सत्ता साझेदारी पर सहमत
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा फिर से राज्य की कमान संभालेंगे। मुंडा के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में सोरेन ने कहा, "हम चक्रीय आधार पर सत्ता साझेदारी पर सहमत हो गए हैं। भाजपा और झामुमो दोनों 28-28 माह शासन करेंगे।"
यह पूछे जाने पर कि पहले कौन सरकार का नेतृत्व करेगा, सोरेन ने कहा, "वर्तमान समय में मैं मुख्यमंत्री हूं।"
उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि वह कब पद छोड़ेंगे।
मुंडा ने कहा कि भाजपा अगले 28 महीनों तक शासन चलाएगी और इसके बाद सत्ता झामुमो को सौंप देगी।
अगले हफ्ते सत्ता हस्तांतरण की संभावना है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पूर्व पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोरेन को मंगलवार तक सत्ता साझेदारी पर फैसला लेने को कहा था, अन्यथा पार्टी बुधवार को समर्थन वापस लेने पर बाध्य होगी। इसके बाद ही सोरेन समझौते के लिए राजी हुए।
सूत्रों के अनुसार झामुमो ने कम से कम छह मंत्री पदों के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के पद की मांग रखी है। भाजपा पांच मंत्री पदों और विधानसभा उपाध्यक्ष का पद देने पर सहमत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications