नक्सलवाद पर रुख स्पष्ट करें प्रधानमंत्री : भाजपा
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कायम व्यापक राष्ट्रीय सहमति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
जेटली ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ अधूरे मन से लड़ाई से कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ ठोस रणनीति के साथ कार्रवाई करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर बेकार की बहस की आवश्यकता नहीं है।"
उन्होंने कहा, "नक्सलवाद के मुद्दे पर संप्रग सरकार में वैचारिक और रणनीतिक मतभेद हैं। संप्रग में गैर सरकारी नेताओं की अधिकता है और इनका रवैया नक्सलवाद के मुद्दे पर नरम है।"
जेटली ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सली समस्या के प्रति काफी पहले से ही गंभीर है और उससे निपटने के उपाय करती रही है, जबकि केंद्र सरकार ने पिछले एक वर्ष से ही इसे गंभीरता से लेना शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि नक्सली इलाकों में प्रशासन को मजबूत करने के साथ ही विकास गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications