सोनिया ने सुनी जनता की समस्याएं
उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रायबरेली के ऊंचाहार कस्बे स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के अतिथि गृह में कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। करीब चार घंटे तक उन्होंने एक-एक व्यक्ति से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना।
करीब एक बजे ऊंचाहार से निकलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने खजुरी, अंबारा सहित कुछ गांवों का औचक भ्रमण कर ग्रामीणों से केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
सिंह के मुताबिक करीब 4 बजे सोनिया रायबरेली सदर इलाके के बेला टेकई गांव में एक सड़क का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह फिर अपने संसदीय क्षेत्र के गांवों का औचक भ्रमण करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications