अभद्र टिप्पणी मामले में राबड़ी को जमानत
छपरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी योगेश नारायण सिंह की अदालत में राबड़ी देवी ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।
ज्ञात हो कि गत लोकसभा चुनाव में अपने पति लालू प्रसाद के प्रचार के दौरान चार अप्रैल 2009 को भेल्दी थाना के रायपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार तथा जद (यू) के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
अमनौर प्रखंड के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप शेखर ने इस मामले में राबड़ी देवी के खिलाफ भेल्दी थाने में एक मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में अदालत ने राबड़ी देवी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications