काबुल में आत्मघाती हमला, 20 की मौत (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगान सेना के एक अधिकारी ने कहा कि आठ अमेरिकी नागरिकों सहित 20 लोगों की इस हमले में मौत हुई है।

अफगान आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि सुबह के व्यस्त समय के दौरान एक बस के विस्फोट की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई 47 घायल हो गए। इनमें अधिकांश बस में यात्रा कर रहे थे।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता सेना (आईएसएएफ) ने कहा कि मौतों का अभी कोई ब्योरा नहीं मिला है।

आईएसएएफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जोसेफ ब्लोट्ज ने कहा कि बम हमले में कई सैनिकों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है लेकिन उन्होंने मृतकों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया।

विस्फोट पश्चिमी काबुल में संसद भवन के समीप हुआ, जहां अन्य सरकारी इमारते हैं।

विस्फोट स्थल के समीप एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे मस्तारी दाऊद नामक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना में चार अफगान कर्मचारी मारे गए। उसने कहा कि एक अमेरिकी सैन्य वाहन और नौ अन्य वाहन नष्ट हो गए।

आईएसएएफ ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना की जांच होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+