बीबीसी ने महारानी एलिजाबेथ से माफी मांगी
जॉकी डैनी केली ने पहले तो ब्रिटेन का राष्ट्रगान बजाया और फिर महारानी को मृत करार दिया। उसकी इस उद्घोषणा को सुनने वाले लाखों स्रोता दंग रह गए।
डैनी ने अपनी उद्घोषणा में कहा था कि उसके पास एक सनसनीखेज समाचार है। उसके बाद उसने घोषणा की थी कि महारानी की अभी-अभी मृत्यु हो चुकी है। डैनी की इस उद्घोषणा पर कार्यक्रम के निर्माता मार्क न्यूमैन ने तुरंत प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने डैनी से कहा कि तुम ऐसा नहीं कह सकते।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने लिखा है कि दरअसल डैनी ने अपने एक मित्र को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। उसके मित्र ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक पर अपना नाम 'क्वीन एलिजाबेथ सेकेंड' रजिस्टर करा रखा था। अपने मित्र को फेसबुक पर नहीं पाकर डैनी ने ब्रिटेन का राष्ट्रगान बजाया और फिर कहा कि एलिजाबेथ द्वितीय नहीं रहीं।
डैनी की इस भूल को लेकर बीबीसी के प्रवक्ता ने माफी मांग ली है। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "डैनी की उदघोषणा अनुचित थी। उसने हालांकि अपने एक मित्र को संबोधित करते हुए यह बात कही थी लेकिन चूंकि यह बात महारानी से जुड़ी थी, लिहाजा उसे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। डैनी ने तत्काल अपनी भूल सुधार ली थी लेकिन बीबीसी को इस घटना का अफसोस है और यही कारण है कि हम इसके लिए महारानी से माफी मांगते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications