नक्सल विरोधी रणनीति पर गृह मंत्रालय की बैठक
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि 40 दिनों के भीतर नक्सलियों के दूसरे घातक हमले ने सुरक्षा हलकों को चिंतित कर दिया। नक्सलियों के खिलाफ अधिक कड़ी कार्रवाई के सुझाव दिए जा रहे हैं।
सोमवार को हमले के कुछ ही घंटों के भीतर केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा था कि सरकार नक्सल विरोधी रणनीति की समीक्षा करेगी। हवाई हमले की आवश्यकता के बारे में वह मंत्रिमंडल को राजी करने का प्रयास करेंगे।
चिदंबरम ने एनडीटीवी से कहा, "सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ हवाई हमले का उपयोग करना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों ने हवाई हमले के लिए कहा है।"
नक्सलियों के खिलाफ हवाई हमलों के सुझाव का सरकार के भीतर कुछ लोग और नागरिक संगठन विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications