दक्षिण कोरिया में भारतीय व्यंजनों की धूम
भारतीय और नेपाली व्यंजन परोसने वाले रेस्तरां 'माउंट फिशटेल' के अध्यक्ष श्रेष्ठ राजेश ने आईएएनएस को बताया, "दक्षिण कोरिया में भारतीय व्यंजन परोसने वाले बहुत रेस्तरां हैं, जिनमें से ज्यादातर सियोल में हैं। सियोल में 50 से अधिक भारतीय रेस्तरां हैं।"
उन्होंने बताया,"दक्षिण कोरिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। इस वजह से भारतीय व्यंजनों की काफी मांग है। साथ ही कोरियाई भी भारतीय व्यंजन पसंद करने लगे हैं। खास कर इनके बीच हम पंजाबी व्यंजन पसंद विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि कोरियाई और विदेशी यात्री तंदूरी आइटम 'नान' पसंद करते हैं। साथ ही मक्खन-लहसुन, रोटी और लस्सी बड़े चाव से पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा आलू-गोभी, दाल और तंदूरी चिकन पसंद किए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications