एक करोड़ पाउंड बर्बाद, फिर बना मजदूर

लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। आठ साल पहले 97 लाख पाउंड की लॉटरी जीतने वाला एक ब्रिटिश नागरिक अपने सारे पैसे नशे, पार्टियों और औरतों पर खर्च करके अब फिर से मजदूर बन गया है।

माइक केरोल नामक के इस व्यक्ति ने 200 पाउंड प्रति सप्ताह की तनख्वाह पर एक गोदाम में मजदूर की नौकरी के लिए आवेदन दिया है। इसी नौकरी को आठ साल पहले उसने लॉटरी मिलने के बाद छोड़ दिया था।

सन अखबार के मुताबिक माइक ने कहा, "मैं दुखी या शर्मिदा नहीं हूं, मैं एक बार फिर से आगे बढ़ना शुरू करूंगा।"

26 साल के इस युवक ने अपनी सारी दौलत नशे, शराब, जुए, पार्टी, औरतों और कारों पर खर्च कर दी। लॉटरी की रकम मिलने के बाद वह अपने आठ बेडरूम वाले मकान में चार औरतों के साथ सोता था।

कोकीन रखने के कारण उसे 5 महीने की जेल भी हो चुकी है।

उसने कहा कि वह अपनी दौलत बचाकर नहीं रख सका क्योंकि उसे नशे और पार्टियों की आदत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+