मणिपुर में विस्फोट में उग्रवादी की मौत
पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी इम्फाल से करीब 40 किलोमीटर दूर सेनापति जिले के कांगपोकपी के निकट एक पुल पर यह विस्फोट हुआ था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमे शक है कि मारा गया व्यक्ति उग्रवादी था और वह पुल उड़ाने के लिए विस्फोटक लगाना चाहता था लेकिन शायद इस बीच कुछ गलत हो गया और विस्फोट हो गया।"
फिलहाल मारे गए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जिस जगह पर विस्फोट हुआ है वह नागा जनजातियों के प्रभुत्व वाला इलाका है। नागा जनजातियों के नेता मुइवा को उनके गांव की यात्रा करने से रोकने के प्रदेश सरकार के फैसले के चलते इस क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें आशंका है कि नागा विद्रोहियों ने मणिपुर का बाकी देश से संपर्क खत्म करने के लिए सड़कों को निशाना बनाने की रणनीति के तहत यह विस्फोट किया है।
मणिपुर के ज्यादातर इलाकों में मुइवा के समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों के लोग पिछले कई दिनों से रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन कर रहे हैं।
मेतेई समाज के नेता बी. याइमा ने कहा, "यदि मुइवा को उनके उखरुल जिले में स्थित गांव जाने की इजाजत दी जाती है तो स्थिति और खराब हो जाएगी।"
छह मई को विरोध प्रदर्शन कर रहे मुइवा समर्थकों पर पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications