श्रीलंका में मूसलाधार बारिश से 8 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार से अब तक कम से कम चार लोगों की मौत बाढ़ से और चार की मौत बिजली गिरने से हुई।
श्रीलंका के पश्चिमी, दक्षिणी, केंद्रीय और उत्तर-पश्चिमी हिस्से खराब मौसम से प्रभावित हैं। इन इलाकों में 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है और पेड़ों के गिरने से करीब 20 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बाढ़ के कारण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचना कठिन हो गया है। इस कारण राष्ट्रीय एयरलाइन ने यात्रियों को उड़ानों से चार घंटा पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा है।
तमिल विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई खत्म होने की पहली वर्षगांठ पर मंगलवार को होने वाली एक सैनिक परेड को भी सरकार ने खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications