झारखण्ड में नक्सली बंद से यातायात सेवा बाधित
रेलवे ने राज्य से गुजरने वाली आठ रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है और नौ के मार्ग बदल दिए हैं। जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, उसमें पलामू एक्सप्रेस प्रमुख हैं। इसके अलावा हावड़ा-जबलपुर शक्तिकुंज एक्सप्रेस और रांची व वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्गो में परिवर्तन किया गया है।
नक्सलियों के बंद के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने केंद्र की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications