दंतेवाड़ा हमला नक्सलियों की दिवालिया नीति का उदाहरण : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा, "एक निजी यात्री बस पर नक्सलियों का हमला उनकी तानाशाही नहीं मानने वाले जनजातीय लोगों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आम लोगों पर हमला करने की उनकी केवल दिवालिया नीति को प्रदर्शित करता है।"
इन हत्याओं की निंदा करते हुए माकपा ने लोगों से नक्सलियों की लूट-पाट और जनता पर किए जाने वाले हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली बारूदी सुरंग विस्फोट में कम से कम 35 लोग मारे गए थे। इनमें अधिकांश नागरिक थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications