रतलाम में फर्जी जमानतदारों का गिरोह पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक न्यायालय परिसरों में फर्जी जमानतदारों के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की, तो इस गिरोह का खुलासा हुआ।
स्टेशन रोड के थाना प्रभारी एस. एस. चौहान ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों बाबू सिंह, वीर सिंह, श्याम सिंह, रमेश भील, मनीष पुरोहित और नाथू सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 22 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और कुछ नकली मुहरें भी बरामद की गई हैं।
चौहान के अनुसार यह गिरोह 500 रुपए से लेकर कुछ हजार रुपयों तक में जमानतदार बनकर आरोपियों की जमानत करा देता था। इस गिरोह से कुछ वकीलों से भी सांठगांठ होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन फर्जी जमानतदारों ने कई ऐसे गंभीर आरोपियों की भी जमानत कराई है, जो जमानत के बाद कभी हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन फर्जी जमानतदारों ने कुल कितने लोगों की जमानत कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications